
रेल मंत्रालय
रेलवे बोर्ड के सचिव ने भारतीय रेलवे में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा कीचल रहे विशेष अभियान मापने योग्य परिणामों और वेस्ट टू वंडर पहलों पर केंद्रीत
इस माह अंत तक 1 लाख स्थानों की सफाई, 7 लाख वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप तथा ई-वेस्ट के निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य
प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 7:06PM by PIB Delhi
रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय रेलवे/इकाइयों में लंबित मामलों 6 (एससीडीपीएम-6) के निपटान के लिए विशेष अभियान की प्रगति समीक्षा करने और उसे सुदृढ़ करने के लिए 08.10.2026 को रेलवे बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय रेलवे के एजीएम, मंडल के एडीआरएम, क्षेत्रीय रेलवे के सीपीआरओ, उत्पादन इकाइयों के जीएम, रेलवे पीएसयू के सीएमडी/एमडी, प्रशिक्षण संस्थानों के डीजी, रेलवे बोर्ड के संबंधित अधिकारी और फील्ड इकाइयों में एससीडीपीएम-6 के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अभियान के लक्ष्यों के आधार पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें मापने योग्य परिणामों और लंबित मामलों के समय पर निपटान पर ध्यान केंद्रीत दिया गया। भारतीय रेलवे ने 1,00,000 सफाई स्थलों, 7,00,000 वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य रखा है।
इस वर्ष के फोकस के अनुरूप, ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार “ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान”” और जीएफआर के तहत स्क्रैप निपटान पर विशेष जोर दिया गया है। बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए कचरे से अद्भुत चीजें बनाना (वेस्ट टू वंडर) जैसे बेहतर तरीकों की भी पहचान की जा रही है।
अभियान के नागरिक-केंद्रित हिस्से में ‘रेल जन संवाद’ शामिल है, जिसमें युवाओं की भागीदारी के लिए ‘रेल जन युवा संवाद’ एक समर्पित मंच उपलब्ध है। पूरे देश में सभी स्टेशनों पर 22.10.2026 को ‘रेल जन संवाद’ आयोजित किया जाना है।
भारतीय रेलवे में अपनाए गए विशेष अभियान 6 की कुछ प्रमुख पहल नीचे दी गई हैं:
• हजरत निजामुद्दीन स्टेशन, दिल्ली में सफाई अभियान।
A Change You Can See! 📍 Hazrat Nizamuddin Station, Delhi #SwachhtaPakhwada2026 #SpecialCampaign6.0 https://t.co/zSL7VdxiA7
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 2, 2026
• 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए सरहिंद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठोस कचरा पृथक्करण अभियान।
Sorting waste today for a sustainable tomorrow! A Solid Waste Segregation drive was hosted at the Sirhind Jn. Railway Station to raise awareness and train the railway staff. Focused on the implementation of 4-stream waste segregation, this awareness drive was aimed at equipping employees with hands-on knowledge on categorizing waste effectively. #SwachhataPakhwada2026, #SWM2026, #CleanlinessDrive. #SpecialCampaign6.0
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 12, 2026
• रेलवे कर्मचारियों और प्रतिभागियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए नागपुर में सेंट्रल रेलवे द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
Promoting Health and Well-being. As part of Special Campaign 6.0, Central Railway organised a Health Checkup Camp at Nagpur, providing health screening and medical checkup facilities to railway personnel and participants. #CentralRailway #IndianRailways #SpecialCampaign #HealthCheckup #Nagpur
— Central Railway (@Central_Railway) October 2, 2026
• ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए ईस्टर्न रेलवे के सियालदह डिवीजन द्वारा जागरूकता और क्षमता-बढ़ाने के सत्रों का आयोजन।
Better awareness builds better waste-management habits. Under Swachhata Pakhwada 2026 and Special Campaign 6.0, Sealdah Division conducted awareness and capacity-building sessions on 11 October to promote compliance with SWM Rules 2026. Railway staff, OBHS personnel, pantry and catering teams, station vendors and contractors were briefed on waste segregation, proper disposal and penalties for non-compliance. Posters and information materials outlining key do’s and don’ts were displayed at stations, colonies and offices. Pledge and sign-up drives were also encouraged to strengthen collective responsibility for cleaner railway surroundings. #EasternRailway #SwachhataPakhwada2026 #SpecialCampaign6 #SealdahDivision #WasteManagement #CleanRailways
— Eastern Railway (@EasternRailway) October 11, 2026
• रेल सुविधाओं की सफाई में सुधार के लिए नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे द्वारा सफाई और स्वच्छता अभियान।
#SwachhataPakhwada2026 के अंतर्गत आज ट्रेनों के प्रसाधनों की गहन साफ-सफाई की गई। #CleanlinessDrive #CleanStation #SpecialCampaign6.0 https://t.co/tD8Ev1YrWp
— North Eastern Railway (@nerailwaygkp) October 12, 2026
• सफाई और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न गतिविधियां।
A commitment to cleanliness, a step towards sustainability! Glimpses of Swachhata Pakhwada Activities across South Western Railway. #SwachhataPakhwada #SpecialCampaign6.0 https://t.co/otfBnPhvCT
— South Western Railway (@SWRRLY) October 12, 2026
रेल मंत्रालय 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने और इसके सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एमके /डीए
(रिलीज़ आईडी: 2322507) आगंतुक पटल : 138
Source link